Skip to content
कल्याण

राशन वितरण

महीने भर का राशन, बिना क़तार के

राशन वितरण
राशन वितरण

विधवाओं, बुज़ुर्ग महिलाओं और बिना कमाने वाले परिवारों के लिए मासिक राशन किट।

कुछ घरों में कोई कमाने वाला ही नहीं होता — बच्चों को पाल रही विधवा, अकेली रहती बुज़ुर्ग महिला, या ऐसा परिवार जिसका इकलौता कमाने वाला बीमार पड़ गया हो। उनके लिए ट्रस्ट हर महीने राशन किट का इंतज़ाम करता है: वही ज़रूरी सामान जिस पर रसोई चलती है, पूरे महीने के लिए।

किट चुपचाप दी जाती है, और नाम कहीं छापे नहीं जाते। ऐसे किसी परिवार की जानकारी हो तो ट्रस्ट कार्यालय को बताएँ; पहली किट देने से पहले एक स्वयंसेवक घर जाकर मिलता है।

तस्वीरों में

हाथों-हाथ पहुँचाया
हाथों-हाथ पहुँचाया
आगे देखें

हमारे दूसरे काम

हमसे चैट करें